Saturday, 20 July 2013

बच्चे हमारी धरोहर



आज समाज की दुर्दशा को देख बहुत अफ़सोस होता है अपराध इस कदर तेजी से फैल रहा है, कि ऐसा कोई भी दिन नहीं होता हैं कि जब अखबार में इस तरह कि कोई खबर न छपी हो, चाहे वो बलात्कार हो लूटपाट हो या हत्या कि खबर हो | ये बेहद दर्दनाक पहलु है कि हमारे देश के ज्यादातर नौजवान युवावर्ग इस अपराधिक प्रवृति का शिकार हो रहा है चाहे फिर वो निम्न वर्ग हो माध्यम वर्ग हो या ऐशोआराम कि जिंदगी जीने वाला बड़े लोगो का वर्ग हो, अपराध ने हर जगह अपने पैर पसार रखे है | अखबारों और न्यूज चैनल्स के माध्यम से हम रोज ही ऐसी घटनाओं से रूबरू होते हैं ,खूब हंगामा होता है, मोमबतियां जला कर लोग विरोध प्रदर्शन करते हैं फिर कुछ दिन गुजरने के बाद सब शांत हो जाता है | उस अपराधी को सजा मिले या न मिले पर एक बात यहाँ गौर करने वाली ये है जो भी घटनाएँ प्रकाश में आती हैं या लाई जाती हैं उनसे अपराधियों के हौसले और बुलंद होते हैं फिर कहीं और जगह किसी और घटना को अंजाम दिया जाता है | जाहिर है कि कानून प्रक्रिया का सुस्त होना, गुनाहगार को सजा न मिल पाना या जमानत पर उसका छूट जाना कितने ही कारण हो सकते हैं इस तरह से बढ़ते अपराध के | ये बात यहाँ समझने वाली है कि जो व्यक्ति अपने जिंदगी में पहली बार अपराध करता है वो हम में से ही है वो इस समाज से ही आता है ,परन्तु मानसिक तौर पर वो इस कदर बीमार होता है कि अपराध करने में उसे किसी भी तरह का या कोई भी संकोच नहीं होता है | आखिर हमारी नयी पीढ़ी या युबा वर्ग किस तरफ जा रहा है | जिस जहरीले पेड़ को आप नष्ट करना चाहते हो अगर आप उसकी सिर्फ शाखाएं काटते रहोगे तो कोई लाभ नहीं होगा क्योकि शाखाएं तो फिर से उग आती हैं | उसी तरह से सिर्फ दो चार अपराधियों को सजा देने से समाज में बेख़ौफ़ बढ़ते अपराध को कम नहीं किया जा सकता है जब तक के हम जड़ में पहुँच कर उस अपराध के पेड़ को जड़ समेत उखाड़ नहीं फेंकते |यह सोचना बेहद जरूरी है कि पन्द्रह साल के उपर के बच्चों में ये अपराधिक भावना क्यों जनम लेने लगती है और वो क्यों अपराध के इस दलदल कि और क्यों खिचे चले जाते हैं |अगर हम कोशिश करें तो हम इस युवा वर्ग को अपराध कि तरफ बढ़ने से रोक सकते हैं,ये हमारी धरोहर हैं | ये जिम्मेदारी हर माँ बाप की है की अपने बच्चों को सही शिक्षा दे सही वातावरण और स्वस्थ माहौल में बच्चों की परवरिश करें
           
आइये जानते हैं कुछ ऐसी बातों को जो हम अपने बच्चों को सिखा सकते हैं और उनका भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं :-


 1. बच्चों में धार्मिक भावना का विकास करें:

जब बच्चा स्कूल जाने लगे तो ये समझ जाना चाहिए की उसे अच्छे और बुरे का ज्ञान हो रहा है ,उसे बताएं ईश्वर क्या है, कौन है ,कभी कभार मंदिर ले जाएँ हमारे समाज के अंदर बहुत से लोग ये मानते हैं की छोटे बच्चों को पूजा पाठ क्या सिखाना,उनके  हंसने खेलने की उमर है इत्यादि कितनी तरह की बातें होती हैं परन्तु हर माता पिता को ये जानना आवश्यक है की कच्ची उमर में ही संस्कारों के बीज बोये जा सकते हैं | अगर आपका बच्चा पूजा पाठ करता है तो उसमे ईश्वर के प्रति एक भाव उत्पन्न होता है ,की इस संसार को चलाने वाला ईश्वर है अगर वो कोई भी गलत काम करेगा तो ईश्वर सजा देगा |
२. बच्चों को वेद मंत्रो की शिक्षा दें:

अक्सर इस दौड़ती भागती दुनियां में हम अपने पौराणिक वेद पुरानो और ग्रंथों से दूर हो चुके हैं न ही हम आगे की आने वाली पीढ़ियों को इसकी शिक्षा दे पा रहे हैं , हमारे वेदों में जो मंत्र हैं उनमे गूढ़ रहस्य छिपे होने के साथ साथ चमत्कारिक शक्तियां भी मौजूद है  वेदों में बहुत सुंदर बातें लिखी गयी हैं हम उन्हें अपने बच्चों को बताएं | वैदिक मन्त्रों को भी हम अपने बच्चों को सिखा सकते हैं |
३. बच्चों को नैतिकता का पाठ पढाएं:

नैतिक शिक्षा, सैधान्तिक मुल्य और आदर्श जीवन के कुछ जरुरी अंग हैं
क्या सही है क्या गलत ये बच्चों को जरूर बताएं बड़ों का आदर करें ,छोटों से स्नेह करें गुरु के प्रति विनम्र बने ,घर पर कोई अतिथि आए तो शांत भाव से रहें उनसे आदरपूर्वक बात करें |
४. सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाएँ :

सत्य से बड़ी ताकत नहीं है ,बच्चों को सिखाएं सदा सत्य बोलें और सत्य का साथ दें | हमारे साथ इस दुनियां में मौजूद हर जीव को दया की दृष्टि से देखें
अहिंसा के मार्ग पर चलने को कहें, आस पास रह रहे जानवरों पक्षियों को तंग न करें उन्हें ये सिखाएं |
५. ईमानदारी का
 गुण बताएं:
जिस तरह कुम्हार चिकनी मिटटी को अपने अनुरूप आकार देकर एक घड़ा तैयार करता है ठीक वैसे ही बच्चे होते हैं बेहद कोमल मासूम, अच्छी आदतों का बीज कच्ची उमर में ही बोया जा सकता है  उन्हें कुछ अच्छी बातें सिखाएं
जैसे इमानदारी, आज भ्रष्टाचार की दुनियां में ये एक बहुत अजीब चीज लगती है ईमानदारी अपने आप में एक गुण हैं, इसके गुणों को बच्चों के सामने उजागर करें |
६. बच्चों को को कला के क्षेत्र की तरफ अग्रसर करें :

माँ बाप बच्चे के बारे में सब कुछ जानते हैं पढाई के आलावा ये जानने की कोशिश करें की बच्चे को क्या अच्छा लगता है | उससे ये बात पूछें अगर बच्चे का मन संगीत पेटिंग या डांस में हैं तो उसे रोकें नहीं बल्कि उसके सहायक बने, कला संगीत एक ऐसी चीज है जो बच्चों को बुराई से दूर ले जाती है |
७. खेल कूद की तरफ उनके कदम बढ़ाएं :

 खाली समय में या छुट्टियों में बच्चों को किसी भी खेल को दिनचर्या में शामिल करने को कहें हाकी फूटबाल इतियादी कुछ भी | इससे बच्चों को खाली समय नहीं मिलेगा और खेल बच्चों में अनुसाशनभी लाता है | इससे मन और शरीर दोनों तंदरुस्त रहेगे |
८. अपने बच्चों को टी. वी  इन्टरनेट से दूर रखें :

अक्सर आजकल बच्चे बाहर खेलने के बजाये घर में ही टी.वी या इन्टरनेट पर खुश रहते हैं | आज कल टी.वी बच्चों के देखने के लिए नहीं रह गया है और इन्टरनेट पर तो अश्लील सामग्री व्यंजनों की तरह परोसी जा रही है ,बच्चों को इससे दूर रखें | बच्चों को होमवर्क के बाद थोड़ी देर बाहर मैदान में खेलने भेजें |
   

 

Monday, 3 June 2013

ना करें मांस + आहार =मांसाहार


मनुष्य को  इस धरती पर सबसे उत्कृष्ट और सबसे श्रेष्ठ प्राणी माना गया है या यूँ कहें इश्वेर ने हमें अपना स्वरूप  प्रदान किया है, सभी जानवरों और पशु पक्षियों से ज्यादा गुणवान बनाया है वाबजूद इसके की हममें अच्छे और  बुरे को समझने की शक्ति है, हम पाप वृति में उतने ही ज्यादा लिप्त नजर आतें हैं  |
 इसमें  एक पाप है किसी जीव को मार कर अपनी जीभ की लालसा को तृप्त कर अपना पेट भरना यानि मांसाहार करना | "जीव हत्या पाप है" ये शब्द अब सिर्फ किताबों में ही पढने को मिलते हैं आज आधी से ज्यादा दुनिया  खाने में मांस का प्रयोग करती है  मांसाहार हमेशा  दुनिया  के लिए बहस का मुद्दा रहा है में  यहाँ पर इसलिए नहीं लिख रहे की इस पर कोई बहस छेड़ी जाए बस कोशिश यही है इस मांसाहार शब्द का मतलव साफ़ कर सकूं|  हमारे हिन्दू धर्म  में दो तरह का आहार माना गया है सात्विक और तामसिक आहार सात्विक आहार में सत्व गुण होते है जिसमें  शाक माने साग्सब्जी, फूल, फल, कंदमूल, हमारी बनस्पतियां शामिल हैं ये देवताओं, योगी, ऋषियों  का आहार है, जबकि तामसिक आहार में तमो गुण पाए जाते हैं इसमें  मांस ,मछली, रक्त मदिरापान इत्यादि शामिल हैं ये राक्षसों, चांडालों और धूर्त  व्यक्तियों  का आहार माना गया है इसी लिए कहा गया है जैसा आहार, वैसा मन और जैसा मन वैसी प्रवृति |
मांसाहारी के शब्द मात्र के उच्चारण से स्पष्ट होता है मांस का आहार करने वाले ,ये  आज की बात नहीं है मांस खाने की परम्परा सदियों से चली आ रही है आदिम युग की सभ्यता में भी ये माना जाता है की इंसान ने सबसे पहले जानवरों का शिकार कर  मांस का भक्षण करना शुरू किया इस संदर्भ में हम यहाँ एक बात कहना चाहेगें तब मनुष्य पूर्ण विकसित नहीं था उसमे अच्छे बुरे की समझ नहीं थी दूसरे उस वक्त शिकार करने के अलावा जीवित रहने के लिए अन्य कोई विकल्प भी मौजूद  नहीं था, उस वक्त उसने जो सही समझा वो किया पर आज स्थिति वो नहीं है इश्वेर ने प्रकृति के साथ मिल कर आहार स्वरुप हमें ढेरों विकल्प प्रदान किये हैं आज इंसानी सभ्यता अपनी चरम सीमा पर है ,इंसान का सभ्य होना इस बात की पहचान है की इंसान गलत सही का निर्णय अपनी सोच को आगे रखते हुए कर सकता है अगर नहीं तो इस बात को समझिये समय के बदलाव के साथ वो ही  बदलता गया बल्कि और सभ्य हो गया, यही बदलाव जानवरों जैसे शेर भालू चीते में भी देखने को मिल सकता था शेर आज भी वही है जो हजारों साल पहले था |
लोग इस बात पर भी बहस करते है कि हमारे वेदों में मांस खाने को वर्जित नहीं माना गया है  लोग ऐतरेय उपनिषद और मनुस्मृति कि बात करते हैं पहले के यज्ञो मे पशुओं कि बलि दी जाती थी जिसे मंत्रो द्वारा शुद्ध किया जाता था उस मांस को ब्राह्मण ग्रहण करते थे पर बाद में ब्राह्मणों ने खुद को सही और उच्च कोटि का दिखने के लिए मांस का त्याग किया |
ये बातें मूल रूप से मनुस्मृति या किसी उपनिषद कि नहीं हैं बल्कि इसमें स्वार्थ वश कुछ ऐसी बातें मध्यकाल के दौरान जोड़ी गयी जो गलत हैं | वेद हमारे हिन्दू धर्म का आधार हैं और कोई भी धर्म चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम इसाई हो या जैन धर्म किसी भी धर्म में ये नहीं लिखा गया है या कहा गया है कि आप किसी भी निरीह जीव प्राणी का वध कर के उसे अपना आहार बनाओ |
क्षत्रियों में ये एक महज धारणा है  माना जाता है कि अगर राजा शिकार ना करे या उनके वशज जो अपने आपको राजपूत कहते हैं मांस ना खाएं तबतक वीरता का परिचय नहीं मिलता और ये भी कहा जाता है कि मांस में ज्यादा ताकत होती है,  इसे खाने वाला ज्यादा शक्तिशाली होता है  अगर ऐसा है तो ये बताएं कि शेर ज्यादा ताकतवर है या हाथी |इस मामले में तो शेर को ही ज्यादा ताकतवर होना चाहिए जब कि ऐसा नहीं है और हाथी का आहार केवल फल और घास है | यहाँ एक बात गौर करने वाली है कि हमें शेर से डर लगता है इस लिए नहीं कि वो ज्यादा ताकतवर  है बल्कि इसलिए कि उसकी प्रवृति खूंखार है ,भयभीत करने वाली है, हिंसक है  यहीं  से मांस को अपना आहार बनाने का सही अर्थ निकलता है हम जैसा आहार ग्रहण करेगे हमारा मन हमारी प्रवृति को दर्शायेगा |
इस संसार कि रचना कितनी सुंदर कि गयी है हमारे साथ साथ हजारों जीवों पशुपक्षियों कि प्रजातियाँ इस धरती पर मौजूद हैं  हर एक  जीव एवं प्राणी को इश्वेर के  द्वारा रचा गया है इसलिए खासकर अपने लिए किसी जीव को कष्ट पहुचाना पाप है  |जान वही ले सकता है जो जीवन दे सकता है , अर्थात अगर आप किसी को बदले में जीवन दे सकते हो तभी आप को किसी कि जान लेने  का हक है वरना नहीं |
एक और बात कही जाती है कि अगर इसी तरह जानवर भेड़ बकरियां बढ़ते रहे तो धरती का संतुलन बिगड़ जाएगा संतुलन कायम रहे इसलिए मांस खाना निश्चित रूप से ठीक है
यहाँ पर भी में ये कहूगी अगर उपरवाले ने सृष्टि कि रचना कि है तो इसको चलाने का संतुलन कायम करने का विधान भी बनाया ही होगा जब भी संसार में तेजी से पशु पक्षी बढ़ते हैं तो अकाल मृत्यु होती है, जानवरों में बीमारियाँ फैल जाती है जो महामारी का रूप धारण करती हैं , संतुलन कायम करने के लिए तो बड़ा जानवर छोटे जानवर हो खता है  जिस तरह से मांसाहारी जानवरों में शरीर कि बनावट शाकाहारी जानवरों कि तुलना में अलग किसम कि होती है, अगर आप भी मांस खाते हैं तो आप कि बनावट भी वैसी ही होनी चाहिए शेर जैसे पंजे और नुकीले दांत होने चाहिए |
आप मांस खा सकते हैं बशर्ते उसे मार ना गया हो (जब उसे मार जाता है तो उस वक्त उसके चारों और जो भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती है उससे उस जानवर के अंदर कुछ रासायनिक बदलाव होते है)  उसे वेदना तड़फ और दर्द ना हो और अगर आप किसी मरे हुए पशु का मांस खाना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि जब भी आत्मा शरीर छोडती है तो वो शरीर लाश माने मृत हो जाता है ,कुछ ही घंटों में वो सड़ने लगता है, उसमे कीटाणु पनपना शुरू हो जाते है असल में बात ये है कि जब भी कोई प्राणी चाहे मनुष्य हो या पशु का शव सड़ने लगता है तो वो तुच्छ योनियो का जैसे कीड़े मकोड़े चील कौओं का आहार बन जाता है | क्या अब  भी आप मांस खाएगे दोनों ही सूरतों में चाहे मार कर या मरा हुआ ना ही जीव को खाना चाहिए ना ही वो खाने योग्य है
हम अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में यही देखते  हैं ,जब कभी एक छोटा बच्चा पहली बार बकरी को देख कर आपसे सवाल करता है तो उसे उतर  में आप यही कहेगे  कि बकरी दूध देती है इसका दूध उपयोगी होता है ना कि ये कहेगे इसका मांस खाने के काम आता है अगर ये उस नन्हे बच्चे के लिए अच्छाई का सबक है तो आपको भी ये सबक लेना चाहिए कि "जीव हत्या पाप है ",
अब आप कहेगे हमने हत्या नहीं कि कसाई ने काटा है ये बात भी आप बखूबी जानते होगे अर्थशाश्त्र में एक नियम है, मांग और पूर्ति means  डिमांड एंड सप्लाई|